- हिंदी व्याकरण : वाक्य
- वाक्य:
- हिंदी व्याकरण: वाक्य
- 1. वाक्य किसे कहते हैं?
- 2. वाक्य के मुख्य भाग कौन-कौन से होते हैं?
- 3. वाक्य के प्रकार कितने होते हैं?
- 4. सरल वाक्य किसे कहते हैं?
- 5. संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?
- 6. मिश्रित वाक्य क्या होता है?
- 7. वाक्य और पद में क्या अंतर है?
- 8. वाक्य में शब्दों का क्रम क्यों महत्वपूर्ण है?
- 9. प्रश्नवाचक वाक्य कैसे बनते हैं?
- 10. विस्मयादिबोधक वाक्य क्या होता है?
- Also Visit eStudyzone for English Medium Study Material
- वाक्य:
हिंदी व्याकरण : वाक्य
वाक्य:
वाक्य, दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह को, जिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है, वाक्य कहते हैं।
उदाहरण : ‘सत्य कड़वा होता है ।’
एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है किन्तु ‘सत्य होता कड़वा।’ वाक्य नहीं है क्योंकि इसका अर्थ नहीं निकलता है।
वाक्य की परिभाषा –
दो या दो से अधिक शब्दों के समूह जिसका कोई अर्थ हो उसे वाक्य कहा जाता है। एक सामान्य वाक्य को बनाने के लिए कर्ता, कर्म और क्रिया का इस्तेमाल किया जाता है।
जैसे :-
- मनुष्य का कर्म ही उसका धर्म है।
- जीत सदैव सत्य की होती है।
वाक्य के भेद –
वाक्य का विभाजन दो आधार पर किया गया है|
- रचना के आधार पर
- अर्थ के आधार पर
- रचना के आधार पर –
- साधारण वाक्य
- संयुक्त वाक्य
- मिश्रित वाक्य
- साधारण वाक्य –
ऐसे वाक्य जिन्हें एक ही विधेय और एक ही क्रिया होती है, इन्हें साधारण वाक्य कहा जाता है।
साधारण वाक्य के उदाहरण –
जैसे :-
- राहुल पड़ता है।
- मैंने भोजन कर लिया।
- रीना घर जा रही है।
- संयुक्त वाक्य –
जब दो या दो से अधिक साधारण वाक्य समानाधिकरण समुच्चयबोधको से जुड़े होते हैं, तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहा जाता है।
संयुक्त वाक्य के उदाहरण –
जैसे :-
- राहुल चला गया और गीता आ गई।
- मैं जा रहा हूं लेकिन तुम आ रहे हो।
- मैंने एक काम कर लिया पर दूसरा काम छोड़ दिया।
- मिश्रित वाक्य –
ऐसे वाक्य जिनमें एक वाक्य मुख्य हो और दूसरा वाक्य उस पर आश्रित हो या उपवाक्य हो, तो ऐसे वाक्यों को मिश्रित वाक्य कहा जाता है।
मिश्रित वाक्य के उदाहरण –
जैसे:-
- ज्यों ही अध्यापक मैं कक्षा में प्रवेश किया वैसे ही छात्र शांत हो गए।
- यदि परिश्रम करोगे तो तुम अवश्य सफल हो जाओगे।
- मैं जानता हूं कि तुम्हें क्या अच्छा लगता है।
- अर्थ के आधार पर –
अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते हैं।
- विधानवाचक वाक्य
- निषेधवाचक वाक्य
- आज्ञावाचक वाक्य
- प्रश्नवाचक वाक्य
- विस्मयादिबोधक वाक्य
- इच्छावाचक वाक्य
- संदेहवाचक वाक्य
- संकेतवाचक वाक्य
- विधानवाचक वाक्य
ऐसे वाक्य जिनमें किसी भी कार्य के होने का या किसी के अस्तित्व का पता चलता है या बोध होता है, उन वाक्य को विधानवाचक वाक्य कहते हैं।
विधानवाचक वाक्य को दूसरे शब्दों में विधि वाचक वाक्य भी कहा जाता है।
विधानवाचक वाक्य के उदाहरण
- राजस्थान मेरा राज्य है।
- विशाल ने आम खा लिया।
- पवन के पिता का नाम किशोर सिंह है।
- निषेधवाचक वाक्य
ऐसे वाक्य जिनमें किसी भी कार्य के निषेध का बोध होता है, उन वाक्यों को निषेधवाचक वाक्य कहा जाता है।
निषेधवाचक वाक्य के उदाहरण
- राधा आज स्कूल नहीं जाएगी।
- आज मैं फिल्म देखने नहीं जाऊंगा।
- हम आज कहीं पर भी घूमने नहीं जाएंगे।
- आज्ञावाचक वाक्य
वह वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चलता हो, उन वाक्य को आज्ञा वाचक वाक्य कहा जाता है।
आज्ञावाचाक वाक्य के उदाहरण
- कृपया वहां पर बैठ जाइए।
- कृपया करके शांति बनाए रखें।
- आपको अपनी मदद स्वयं करनी पड़ेगी।
- प्रश्नवाचक वाक्य
ऐसे वाक्य जिनमें किसी प्रश्न का बोध हो, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहा जाता है। प्रश्नवाचक वाक्य के नाम से ही पता चलता है कि इस वाक्य में प्रश्नों का बोध होने वाला है।
इन वाक्यों के माध्यम से प्रश्न पूछकर वस्तु या किसी अन्य के बारे में जानकारी जानने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा इन वाक्यों के पीछे (?) यह चिन्ह लगता है।
प्रश्नवाचक वाक्य के उदाहरण
- तुम्हारा कौन सा देश है?
- तुम कौन से गांव में रहते हो?
- तुम्हारा नाम क्या है?
- तुम्हारी बहन क्या काम करती है?
- विस्मयादिबोधक वाक्य
जिन वाक्य में आश्चर्य, घृणा, अत्यधिक, खुशी, शौक का बोध होता हो, उन वाक्य को विस्मयादिबोधक वाक्य कहा जाता है। इसके अलावा इन वाक्यों में विस्मय शब्द होते हैं और इन शब्दों के पीछे (!) विस्मयसूचक लगता है और इसी से इन वाक्य की पहचान बनती है। मतलब यह है कि इसी सूचक चिन्ह के आधार पर इन वाक्यों को आसानी से पहचाना जाता है।
विस्मयादिबोधक वाक्य के उदाहरण
-
- ओह! आज दिन कितना ठंडा है।
- बल्ले बल्ले! हमें जीत मिल गई।
- अरे! तुम यहां कब पहुंचे।
- इच्छावाचक वाक्य
वे वाक्य जिसमें हमें वक्ता की कोई इच्छा, आकांक्षा, आशीर्वाद, कामना इत्यादि का पता चलता है, उन वाक्य को इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं।
इच्छावाचक वाक्य के उदाहरण
- सदा खुश रहो।
- दीपावली की आपके परिवार को शुभकामनाएं।
- तुम्हारा कल्याण हो।
- संदेहवाचक वाक्य
जिन वाक्य में किसी भी प्रकार की संभावना और सदेंह का बोध होता हो, उन वाक्य को संदेहवाचक वाक्य कहा जाता है।
संदेहवाचक वाक्य के उदाहरण
- लगता है राम अब ठीक हो गया है।
- शायद आज बारिश हो सकती है।
- शायद मेरा भाई इस काम के लिए मान गया है।
- संकेतवाचक वाक्य
वह वाक्य जिनमें एक क्रिया या दूसरी क्रिया पर पूरी तरह से निर्भर हो, उन वाक्य को संकेतवाचक वाक्य कहा जाता है।
संकेतवाचक वाक्य के उदाहरण
- अच्छे से प्रैक्टिस करते,तो मैडल मिल जाता।
- अच्छी तैयारी की होती, तो सिलेक्शन हो जाता।
- कार को धीरे चलाते, तो पेट्रोल खत्म नहीं होता।
हिंदी व्याकरण: वाक्य
प्रश्नोत्तर (FAQs)
1. वाक्य किसे कहते हैं?
वाक्य शब्दों के समूह को कहते हैं जो किसी विचार या भाव को स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हैं। यह पूर्ण अर्थ प्रदान करता है और इसका आरंभ हमेशा किसी बड़े अक्षर से होता है तथा अंत पूर्ण विराम, प्रश्नवाचक चिह्न, या विस्मयादिबोधक चिह्न से होता है।
उदाहरण:
- राम बाजार गया।
- क्या तुमने खाना खाया?
2. वाक्य के मुख्य भाग कौन-कौन से होते हैं?
वाक्य के दो मुख्य भाग होते हैं:
- विषय (Subject): यह वाक्य का वह भाग होता है जिससे संबंधित बात कही जाती है।
- विधेय (Predicate): यह वाक्य का वह भाग होता है जो विषय के बारे में जानकारी देता है।
उदाहरण:
- मोहन खेल रहा है।
- विषय: मोहन
- विधेय: खेल रहा है
3. वाक्य के प्रकार कितने होते हैं?
वाक्य को उनके उद्देश्य के आधार पर पाँच प्रकारों में विभाजित किया जाता है:
- वर्णनात्मक वाक्य (Statement Sentence)
- प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence)
- आदेशात्मक वाक्य (Imperative Sentence)
- विस्मयादिबोधक वाक्य (Exclamatory Sentence)
- शर्तीय वाक्य (Conditional Sentence)
उदाहरण:
- वह स्कूल गया। (वर्णनात्मक)
- क्या तुमने होमवर्क किया? (प्रश्नवाचक)
4. सरल वाक्य किसे कहते हैं?
सरल वाक्य वह होते हैं जिनमें एक ही विषय और एक ही विधेय होता है। इसमें केवल एक क्रिया होती है।
उदाहरण:
- सूरज उगता है।
- बच्चा रो रहा है।
5. संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?
संयुक्त वाक्य में दो या अधिक स्वतंत्र वाक्यांश होते हैं, जिन्हें संयोजक (जैसे, और, या, लेकिन) की सहायता से जोड़ा जाता है।
उदाहरण:
- मैं पढ़ाई कर रहा हूँ और मेरा भाई खेल रहा है।
- वह स्कूल गया लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी।
6. मिश्रित वाक्य क्या होता है?
मिश्रित वाक्य वह होता है जिसमें मुख्य वाक्य के साथ एक या अधिक आश्रित उपवाक्य जुड़े होते हैं।
उदाहरण:
- जब बारिश रुकेगी, तब हम बाहर जाएंगे।
- जो मेहनत करता है, वही सफल होता है।
7. वाक्य और पद में क्या अंतर है?
- वाक्य: यह पूर्ण अर्थ प्रदान करता है और एक विचार को व्यक्त करता है।
- पद: यह वाक्य का एक भाग है और स्वतंत्र रूप से पूरा अर्थ नहीं देता।
उदाहरण:
- वाक्य: राम ने पुस्तक पढ़ी।
- पद: “पुस्तक पढ़ी” वाक्य का एक हिस्सा है।
8. वाक्य में शब्दों का क्रम क्यों महत्वपूर्ण है?
हिंदी व्याकरण में वाक्य का सही अर्थ समझने के लिए शब्दों का क्रम महत्वपूर्ण होता है। गलत क्रम से वाक्य का अर्थ बदल सकता है।
उदाहरण:
- सही: उसने खाना खाया।
- गलत: खाना उसने खाया।
9. प्रश्नवाचक वाक्य कैसे बनते हैं?
प्रश्नवाचक वाक्य किसी सवाल को व्यक्त करने के लिए बनाए जाते हैं। इनमें प्रश्नवाचक शब्द (कौन, क्या, कब, क्यों, कहाँ) या प्रश्नवाचक चिह्न (?) का उपयोग होता है।
उदाहरण:
- तुम कहाँ जा रहे हो?
- क्या तुमने काम पूरा कर लिया?
10. विस्मयादिबोधक वाक्य क्या होता है?
विस्मयादिबोधक वाक्य में आश्चर्य, खुशी, दुख, या डर जैसे भाव व्यक्त किए जाते हैं। इसमें विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का उपयोग होता है।
उदाहरण:
- कितनी सुंदर तस्वीर है!
- अरे! बारिश शुरू हो गई।